नए साल का जश्न: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री-राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई दिल्ली: नया साल 2023 का आगाज हो चुका है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नए साल के स्वागत का उत्साह दिखा। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये साल आपके जीवन में अच्छी सेहत, खुशियां और समृद्धि लेकर आए।

राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नए साल की सुबह, नई ऊर्जा के साथ हमारे जीवन में नई खुशियां, लक्ष्य, प्रेरणा और बड़ी उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें। नए साल के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
https://twitter.com/VPSecretariat/status/1609390989302714368?s=20&t=q-mKYfujbtzolTU3NRNJbg
देश की प्रगति-समृद्धि के लिए एकजुट प्रयास करें: उपराष्ट्रपति धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी देशवासियों को नव वर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा, नए साल 2023 का स्वागत करते हुए मेरे देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह खुशी का अवसर हमारे प्रयासों को और अधिक मजबूती के साथ बनाए रखने का एक अवसर है, ताकि विकास की गति को सुनिश्चित किया जा सके।
https://twitter.com/narendramodi/status/1609374272744742912?s=20&t=MdA_6UVehXkK8ILEBManeA

पीएम मोदी ने दी नए साल की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा, आपका 2023 शानदार हो। यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।

नए साल में हर गांव, हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर अपनी भारत यात्रा से जुड़ी एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- उम्मीद है 2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान… सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!