NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से मिले पीएम मोदी, कहा – ‘भारत के विकास का आपका विजन बेजोड़’

नई दिल्ली

NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंच गईं। एयरपोर्ट पर उतरते ही भाजपा के नेताओं ने उनका वेलकम किया। कुछ देर बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुर्मू शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी।

श्रीमती मुर्मू को गुलदस्ता भेंट करने की तस्वीर शेयर करते हुए पीएम ने ट्वीट किया, ‘उनके राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं को लेकर उनकी समझ और भारत के विकास का उनका विजन बेजोड़ है।’