काला शुक्रवार: हादसों में छह की मौत, मची चीख पुकार

देहरादून

Uttarakhand

श्रीनगर और मुनिकीरेती थाना अंतर्गत दो सड़क हादसों में छह की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। श्रीनगर के भटोली गांव में सड़क हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक अन्य हादसे में ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के समीप  कार गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

श्रीनगर के भटोली गांव में देर रात खिर्सू से आ रही टाटा सूमो खाई में जा गिरी। जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सुबह दूध ले जा रहे वाहन चालकों की नज़र पड़ने पर ही लोगों को घटना का पता चला। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और श्रीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाई से शवों को निकालने की कार्यवाही कर रही है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इधर, ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में 6 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक घायल को डॉक्‍टरों ने अस्‍पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। दो अन्‍य घायलों को भी रेस्क्यू कर 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है। कार में सवार सभी लोग बदरीनाथ धाम के लिए जा रहे थे।