सुप्रभातम्: घड़ी में टाइम के साथ AM और PM क्यों लिखा जाता है? इसका क्या मतलब होता है?

अक्‍सर जब कभी आप अपनी घड़ी में टाइम सेट करते हैं तो AM या PM पर जरूर ध्‍यान देते होंगे। अगर रात के 12 बजे के बाद का समय है तो AM और अगर दोपहर के 12 बजे के बाद का समय है तो PM। मगर क्‍या इन शब्‍दों का मतलब जानते हैं। हम रोजाना अपने रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे शब्‍दों का प्रयोग करते हैं जो लैटिन भाषा के हैं लेकिन अब इंग्लिश के साथ उनका चलन काफी बढ़ गया है। AM और PM भी ऐसे ही शब्‍द हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि इनका मतलब क्‍या है। 


हिमशिखर खबर ब्यूरो

अक्सर लोग AM और PM को डिजिटल घड़ी पर देखते हैं लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि “समय अवधि को बताने वाले इन शोर्ट फॉर्म का क्या मतलब होता है”? AM (Ante Meridiem) का अर्थ है पूर्वाह्न (सुबह) जबकि PM (Post Meridiem) का अर्थ है मध्याह्न के बाद। इसलिए 24 घंटे के एक दिन को दो अवधि में बांटा गया है– AM जिसका अर्थ है मध्याह्न से पहले और PM जिसका अर्थ है मध्याह्न के बाद। संख्या की दृष्टि से प्रत्येक अवधि में 12 घंटे होते हैं।

AM और PM

AM और PM ये दोनों संक्षिप्‍त शब्‍द हैं। अमेरिका समेत उन तमाम देशों में जहां इंग्लिश बोली जाती है, इन दोनों शब्‍दों का प्रयोग जमकर होता है। इनका सही प्रयोग हमारी घड़ी की सेंटिंग के लिए होता है लेकिन इसके बाद भी तमाम लोग ऐसे हैं जो शायद इस बात को नहीं जानते हैं कि AM और PM का असली मतलब दरअसल क्‍या है। AM यानी Ante Meridiem यानी दोपहर से पहले या मध्‍यदिवस से पहले का समय।

दरअसल, समय सूचक AM और PM का उदगम भारत में ही हुआ था। सभी जानते हैं कि दो शब्दों AM और PM का मतलब होता है :

AM : ante meridiameridiam

PM : post meridiam

एंटी यानि पहले, लेकिन किसके?

पोस्ट यानि बाद में, लेकिन किसके?

यह कभी साफ नहीं किया गया, क्योंकि यह चुराये गये शब्द का लघुतम रूप था।

Uttarakhand

अध्ययन करने से ज्ञात हुआ और हमारी प्राचीन संस्कृत भाषा ने इस संशय को अपनी आंधियों में उड़ा दिया और अब, सब कुछ साफ-साफ दृष्टिगत है। कैसे? देखिये…

AM = आरोहनम् मार्तण्डस्य Aarohanam Martandasya

PM = पतनम् मार्तण्डस्य Patanam Martandasya

सूर्य, जो कि हर आकाशीय गणना का मूल है, उसी को गौण कर दिया। अंग्रेजी के ये शब्द संस्कृत के उस ‘मतलब’ को नहीं इंगित करते जो कि वास्तव में है।

आरोहणम् मार्तण्डस्य Arohanam Martandasaya यानि सूर्य का आरोहण (चढ़ाव)।

पतनम् मार्तण्डस्य Patanam Martandasaya यानि सूर्य का ढलाव।

दिन के बारह बजे के पहले सूर्य चढ़ता रहता है – ‘आरोहनम मार्तण्डस्य’ (AM)।

बारह के बाद सूर्य का अवसान/ ढलाव होता है – ‘पतनम मार्तण्डस्य’ (PM)।

पश्चिम के प्रभाव में रमे हुए और पश्चिमी शिक्षा पाए कुछ लोगों को भ्रम हुआ कि समस्त वैज्ञानिकता पश्चिम जगत की देन है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *