टिहरी: भागीरथीपुरम सड़क बंद, कई वाहन फंसे

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी। पहाड़ में भारी बारिश का दौर जारी है। पांगरखाल में नई टिहरी-भागीरथीपुरम रोड सुबह मलबा आने के कारण यातायात के लिए बंद हो गई है। सड़क मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

पांगरखाल में चट्टान से भूस्खलन हो रहा है। बड़े-बड़े पत्थर सड़क मार्ग पर गिर रहे हैं, जिस कारण वहां से वाहनों का संचालन खतरे का बड़ा कारण बन गया है। सड़क यातायात के लिए खुलने के इंतजार में सुबह से वहां लोग भूखे प्यासे फंसे पड़े हैं। हालांकि, मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगी हुई है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand