नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1 किलो 306 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ़्तार

नई टिहरी

Uttarakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना लम्बगाँव क्षेत्र में पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 1 किलो 306 ग्राम चरस बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद को नशा मुक्त रखने हेतु नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत आज शनिवार को थाना लम्बगाँव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान स्यालगी तिराहा लंबगांव से एक व्यक्ति को 1 किलो 306 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,30000/ रुपए है ।

नाम पता अभियुक्त-

प्रमोद कुमार s/o श्री रामपाल उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम पाली थाना नारनौंद जिला हिसार हरियाणा

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो यहां से चरस ले जा कर हरियाणा में मोटी रकम मे बेचता है

Uttarakhand Uttarakhand

पुलिस टीम थाना लम्बगाँव

1-उ0नि0 कुंवर राम आर्य।

2- कानी. मुकेश चमोली

3- राकेश शर्मा

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

4- नीरज कुमार