वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

बदरीनाथ

Uttarakhand

करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्‍था के केंद्र बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज यानी कि 8 मई, रविवार को खुल गए हैं। मंदिर के कपाट सुबह 06:15 बजे खोल दिए गए। अगले छह महीने श्रद्धालु मंदिर में भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। इस पावन मौके का साक्षी बनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे हैं।

रविवार सुबह बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही जय बदरीनाथ के जयघोष से धाम गुंजायमान हो उठा।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

शनिवार को पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर से बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और बदरीनाथ के वेदपाठी आचार्य ब्राह्मणों की अगुवाई में भगवान उद्धव जी की डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी दोपहर बाद बदरीनाथ धाम पहुंची।