भगवान भैरवनाथ के कपाट खुले: धाम में बाबा केदारनाथ की सायंकालीन आरती हुई शुरू, तस्वीरों में पहली आरती दर्शन कीजिए

केदारनाथ

Uttarakhand Uttarakhand
Uttarakhand
भगवान शिव के द्वादश लिंगों में ग्याहरवें केदारनाथ के क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय भगवान भैरवनाथ के कपाट आज विधि-विधान के साथ खोले गए। भगवान भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही धाम में बाबा केदार की सायं कालीन आरती भी शुरू हो गई है।
शनिवार को परंपरानुसार पूर्वान्ह 11.30 बजे केदारनाथ के मुख्य पुजारी गंगाधर लिंग ने भैरवनाथ मंदिर के कपाट खोले। इसके उपरांत भगवान भैरवनाथ की छह माह की पूजा के संकल्प के साथ ध्यान किया गया। साथ ही आराध्य का रुद्राभिषेक, तेलाभिषेक और श्रृंगार के उपरांत निर्विध्न केदारनाथ यात्रा और सुख-समृद्धि के लिए हवन किया गया।
धाम में शाम को मुख्य पुजारी गंगाधर लिंग ने शयन आरती (संध्या कालीन) की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ लिया।