मर गया दुनिया का ‘सबसे गंदा’ शख्स, 50 साल से नहीं नहाया था; नहाते ही हुई मौत!

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

दुनिया के ‘सबसे गंदे आदमी’ कहे जाने वाले अमौ हाजी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। यूं तो उनके नाम सबसे गंदे होने का कोई लिखित रिकॉर्ड नहीं था, लेकिन कहा जाता है कि वे 50 साल से नहाए नहीं थे, इसीलिए उन्हें सबसे गंदा शख्स कहा जाने लगा।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अमौ हाजी को डर था कि अगर वह नहाएगा तो उसे इंफेक्शन हो जाएगा इसलिए उसने नहाना छोड़ दिया था। अमौ हाजी दक्षिणी फार्स प्रांत के देजगाह गाँव में अकेले रहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है साल 2013 में इस व्यक्ति के ऊपर ‘द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी’ नाम की एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई थी। डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया था कि अमौ हाजी अपना जीवन किस प्रकार जीते हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand