यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम के कपाट आज गुरुवार को भैया दूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पूजा-अर्चना व विधि विधान के साथ बंद किए गए।

इस अवसर पर खरसाली से शनि महाराज की डोली अपनी बहन यमुना को मिलने और लेने के लिए यमुनोत्री धाम पहुंचाई गई। इस दौरान तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी करीब 2000 श्रद्धालु का कपाट बंद होने के अवसर पर यमुनोत्री धाम में मौजूद रहे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

कपाट बंदी के बाद मां यमुना की डोली खरशाली के लिए रवाना हो गई। इस वर्ष यमुनोत्री धाम में 4.78 लाख यात्री पहुंचे। इससे पहले गुरुवार को केदारनाथ और बुधवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं।