आज का पंचांग: 13 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज फाल्गुन मास  की 30 गते है।

आज का पंचांग

बुधवार, मार्च 13, 2024
सूर्योदय: 06:43 ए एम
सूर्यास्त: 06:28 पी एम
तिथि: चतुर्थी – 01:25 ए एम, मार्च 14 तक
नक्षत्र: अश्विनी – 06:24 पी एम तक
योग: इन्द्र – 12:49 ए एम, मार्च 14 तक
करण: वणिज – 02:40 पी एम तक
द्वितीय करण: विष्टि – 01:25 ए एम, मार्च 14 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: बुधवार
अमान्त महीना: फाल्गुन
पूर्णिमान्त महीना: फाल्गुन
चन्द्र राशि: मेष
सूर्य राशि: कुम्भ
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

आज का विचार

अगर आप जिन्दगी की दौड़ में धीरे चलते हुए भी कभी रुके नही हैं, तो यकीन मानिए आप सबसे तेज है।

आज का भगवद् चिन्तन

कल्याण मार्ग

श्रेष्ठ विचारों को वाणी का आभूषण मात्र बनाने से कल्याण नहीं होगा। श्रेष्ठ विचार आचरण के रूप में घटित हों तब ही हमारा कल्याण निश्चित है। जीवन में सत्य को सुनना ही पर्याप्त नहीं होता अपितु सत्य को चुनना भी आवश्यक है। सत्य की चर्चा करना एक बात है पर सत्य का चर्या बन जाना दूसरी बात है। मिश्री – मिश्री करने मात्र से मुँह में मिठास नहीं घुल जाती है। मिश्री को चख कर ही मुँह मीठा हो पाता है।

Uttarakhand Uttarakhand

कंठ में शीतल जल उतर जाने पर ही हमारी प्यास बुझ सकती है।इसी प्रकार जीवन की श्रेष्ठता के लिए उच्च विचारों का जिह्वा के साथ-साथ जीवन में उतरना भी परमावश्यक हो जाता है। दुनिया का सबसे प्रभावी उपदेश वही होता है जो जीभ से नहीं जीवन से दिया जाता है। आचरण में सत्यता और श्रेष्ठता का उतर जाना ही किसी के व्यक्तित्व को पूजनीय बनाता है।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गौ माता की जय हो।