आज का पंचांग: 14 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज चैत मास  की 1 गते है। आज मीन संक्रान्ति है।

आज का पंचांग

बृहस्पतिवार, मार्च 14, 2024
सूर्योदय: 06:42 ए एम
सूर्यास्त: 06:29 पी एम
तिथि: पञ्चमी – 11:25 पी एम तक
नक्षत्र: भरणी – 04:56 पी एम तक
योग: वैधृति – 10:00 पी एम तक
करण: बव – 12:20 पी एम तक
द्वितीय करण: बालव – 11:25 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: गुरुवार
अमान्त महीना: फाल्गुन
पूर्णिमान्त महीना: फाल्गुन
चन्द्र राशि: मेष – 10:40 पी एम तक
सूर्य राशि: कुम्भ – 12:46 पी एम तक
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

आज का विचार

जो व्यक्ति अपने वर्तमान को बिगाड़ लेता है उसका भविष्य स्वयं ही धुंधला हो जाता है। आदर्श सन्यासी होने की अपेक्षा एक आदर्श गृहस्थ होना अधिक कठिन है।

 आज का भगवद् चिन्तन

जीवन की सरसता

यदि आपके जीवन में सरलता एवं विनम्रता नहीं है तो ऐसा जीवन उस पके फल के समान ही है जो दिखने में लाल एवं स्वाद में नीरस होता है। जीवन बहुत कुछ उस शीतल कुँए के समान है जिसके आगे झुक जाना ही कुछ प्राप्त करने की शर्त भी है। कुँए के सामने आप चाहे जितनी देर खड़े हो जाएँ पर झुके बिना आपकी प्यास बुझाने में समर्थ होने पर भी वह आपको तृप्त नहीं कर सकता है।

जीवन के पास भी देने को बहुत कुछ है पर शर्त यही है, कि बिना झुके, सरलता एवं विनम्रता के अभाव में आपके हाथ कुछ श्रेष्ठ की प्राप्ति से वंचित ही रह जायेंगे। झुककर चलना जीवन पथ में श्रेष्ठ लक्ष्य की प्राप्ति की अनिवार्यता है। जीवन जितना सहज रहेगा उतना ही सुंदर भी बन पायेगा। भीतर की सरलता एवं सहजतापूर्ण जीवन ईश्वर के अनुग्रह का अधिकारी बन जाता है।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

गौ माता की जय हो।