आज का पंचांग: 2 मई, सहनशीलता और समर्पण

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज गुरुवार का दिन है। आज 20 गते वैशाख है। आज का राहुकाल 1:30 से 3:00 बजे तक रहेगा।

आज का चिंतन

कुछ चीजें हमें अच्छी लगती हैं और कुछ चीजें हमारे लिए अच्छी होती हैं। यह जरुरी नहीं कि जो चीजें हमें अच्छी लगें वो हमारे लिए भी अच्छी हों और जो चीजें हमारे लिए अच्छी हों वो हमें अच्छी भी लगें,

आज का भगवद् चिंतन

 सहनशीलता और समर्पण

Uttarakhand Uttarakhand

किसी ने कटु वचन कहे तो सह लिया और किसी ने यथोचित सम्मान ना दिया तो सह लिया। कभी आपके मनोनुकूल कोई कार्य ना हुआ तो सह लिया और कभी कहीं आपकी आलोचना भी होने लगी तो मौन धारण कर लिया, बस इसी का नाम सहनशीलता है। सहनशीलता और समर्पण समाज में आपकी उपयोगिता और मूल्य दोनों को बढ़ा देते हैं।

जिस तरह एक जौहरी किसी मूल्यवान आभूषण के निर्माण से पहले स्वर्ण को अग्नि में तपाता है, पीटता है लेकिन इतने आघातों को सहने के बावजूद भी स्वर्ण कभी विरोध नहीं करता इसी को समर्पण कहा जाता है। आपकी सहनशीलता एवं आपके द्वारा किया गया समर्पण ही समाज में आपके जीवन को एक आदर्श एवं नवीन रूप में प्रतिष्ठित कर देता है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

आज का पंचांग

बृहस्पतिवार, मई 2, 2024
सूर्योदय: 05:39
सूर्यास्त: 18:57
तिथि: नवमी – 01:52, मई 03 तक
नक्षत्र: धनिष्ठा – 01:49, मई 03 तक
योग: शुक्ल – 17:19 तक
करण: तैतिल – 14:59 तक
द्वितीय करण: गर – 01:52, मई 03 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: गुरुवार
अमान्त महीना: चैत्र
पूर्णिमान्त महीना: वैशाख
चन्द्र राशि: मकर – 14:32 तक
सूर्य राशि: मेष