आज का पंचांग: प्रसन्न रहना सीखिए

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आज का पंचांग

सोमवार, अक्टूबर 14, 2024
सूर्योदय: 06:21
सूर्यास्त: 17:52
तिथि: एकादशी – 06:41 तक
क्षय तिथि: द्वादशी – 27:42+ तक
नक्षत्र: शतभिषा – 24:43+ तक
योग: गण्ड – 18:01 तक
करण: विष्टि – 06:41 तक
द्वितीय करण: बव – 17:15 तक
क्षय करण: बालव – 27:42+ तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: सोमवार
अमान्त महीना: आश्विन
पूर्णिमान्त महीना: आश्विन
चन्द्र राशि: कुम्भ
सूर्य राशि: कन्या

आज का विचार

जीवन में छोटे-छोटे नियम आपको बड़ी-बड़ी परेशानियों से बचा लेते हैं। बड़ी परेशानियों की वजह सिर्फ इतनी सी होती है छोटे नियमों का पालन ना करना

Uttarakhand Uttarakhand

 आज का भगवद् चिन्तन

प्रसन्न रहना सीखिए

परिस्थिति से अधिक मनस्थिति हमारे जीवन में सुख-दुःख का निर्धारण करती है। जिन्दगी से हमारी शिकायतों का कारण अभाव नहीं अपितु हमारा स्वभाव होता है। हम केवल खोने का दुःख मनाना तो जानते हैं पर पाने की खुशी नहीं। खुशी के लिए काम करोगे तो खुशी ही मिले यह आवश्यक नहीं लेकिन खुश होकर काम करोगे तो खुशी अवश्य मिलेगी यह निश्चित है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

सुख-दु:ख रूपी दो नदियों के संगम का नाम ही तो जीवन है। जिन्दगी से शिकायत करने की अपेक्षा जो प्राप्त है, उसका आनंद लेना सीखो, यही जीवन की वास्तविक उपलब्धि है। शांति एवं आनंद उसी के जीवन में होता है, जिसकी दृष्टि क्या खो दिया की अपेक्षा क्या पाया, इस बात पर होती है। भीतर से प्रसन्न रहिए क्योंकि मन की प्रसन्नता तन के दुःखों को भी कम कर देती है।