आज का पंचांग: अपने समय को स्वयं बदलें

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आज यानी बुधवार 08 जनवरी को पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी एवं दशमी तिथि है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। अतः प्रातः काल से मंदिरों में भगवान गणेश की पूजा की जा रही है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जा रहा है। इस व्रत को करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही बिगड़े काम बन जाते हैं। पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आएगी।

आज का विचार

लड़ने की ताकत सबके पास होती है। लेकिन किसी को जीत पसंद होती है, तो किसी को सम्बन्ध

 आज का भगवद् चिन्तन

Uttarakhand Uttarakhand

 अपने समय को स्वयं बदलें

जीवन में जो खो गया है, वह तो कभी लौटकर नहीं आ सकता लेकिन वर्तमान में जो हमारे पास है उसका आनंद लेते हुए जीवन को प्रसन्नतापूर्ण अवश्य बनाया जा सकता है। अपने अतीत से सदैव कुछ सीखने का प्रयास करें। हमारा अतीत कितना ही बुरा क्यों न हो लेकिन उससे बहुत कुछ सीखने को मिल ही जाता है। जीवन से जो चला गया है उसका दुःख मनाने के बजाय जो बचा हुआ है उसे संभालने का प्रयास करें।

अपने नुकसान के लिए किसी अन्य को दोषी मानकर उससे बदला लेने की भावना रखने के बजाय अपनी ऊर्जा को श्रेष्ठ उद्देश्य में लगायें। अपने पुराने दुःखों से, अतीत की बुरी स्मृति से जब तक हम मुक्त नहीं होंगे तब तक भविष्य का सुनहरा कल भी हमारा आलिंगन नहीं कर पायेगा। वक्त रहते जीवन बदलने का प्रयास करें क्योंकि जो लोग कल के भरोसे काम को टाल देते हैं, जीवन उन्हें कभी वक्त बदलने का अवसर प्रदान नहीं करता है।

आज का पंचांग

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

बुधवार, जनवरी 8, 2025
सूर्योदय: 07:15
सूर्यास्त: 17:41
तिथि: नवमी – 14:25 तक
नक्षत्र: अश्विनी – 16:29 तक
योग: सिद्ध – 20:23 तक
करण: कौलव – 14:25 तक
द्वितीय करण: तैतिल – 01:24, जनवरी 09 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: बुधवार
अमान्त महीना: पौष
पूर्णिमान्त महीना: पौष
चन्द्र राशि: मेष
सूर्य राशि: धनु
प्रविष्टे/गते: 25