आज का पंचांग: प्रेम की सुगंध

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आज 2025 का पहला मासिक अष्टमी व्रत आज मंगलवार को है। आज पौष शुक्ल अष्टमी तिथि, रेवती नक्षत्र, शिव योग, बव करण, उत्तर का दिशाशूल और मीन राशि का चंद्रमा है। आज चोर पंचक का पांचवां दिन है। अष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। इस योग में किए गए शुभ कार्यों का फल दोगुना प्राप्त होता है। ऐसे में मंगलवार को मां दुर्गा की पूजा के साथ बजरंगबली की पूजा की जाएगी.। मान्यता है कि, दुर्गा पूजा करने से आपके दोष मिटेंगे और शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इसके अलावा मंगलवार को बजरंगवली को चोला दान और चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होगी।

आज का विचार

अभिमान की ताकत फरिश्तो को भी शैतान बना देती है, और नम्रता साधारण व्यक्ति को भी फ़रिश्ता बना देती है

 आज का भगवद् चिन्तन

Uttarakhand Uttarakhand

प्रेम की सुगंध

बल के प्रयोग से आप किसी व्यक्ति को तो जीत पाते हैं लेकिन उसके हृदय को नहीं जीत सकते हैं। अपनी बात मनवाने के लिए अपने अधिकार या बल का प्रयोग करना कदापि उचित नहीं है। प्रेम ही वो शस्त्र है जिसके प्रयोग से सारी दुनिया को जीता जा सकता है। निसंदेह प्रेम की विजय ही सच्ची विजय है। प्रयास करें कि किसी काम को करवाने के लिए आपको क्रोध का आश्रय न लेना पड़े।

जो काम धीरे बोलकर, मुस्कुराकर और प्रेम से बोलकर कराया जा सकता है उसे क्रोधित होकर करवाना भी उचित नहीं है। आज प्रत्येक घर में परस्पर द्वेष, संघर्ष, दुःख और अशांति का एक ही कारण है और वह है प्रेम का अभाव। आग को आग नहीं बुझाती पानी बुझाता है और क्रोध को क्रोध शांत नहीं करता अपितु प्रेम ही शांत करता हूँ। पशु -पक्षी भी प्रेम की भाषा समझते हैं। प्रेम वो इत्र है जिसकी सुगंध आपके पूरे जीवन को प्रसन्नता की सुगंध से भर देती है।

आज का पंचांग

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

मंगलवार, जनवरी 7, 2025
सूर्योदय: 07:15
सूर्यास्त: 17:40
तिथि: अष्टमी – 16:26 तक
नक्षत्र: रेवती – 17:50 तक
योग: शिव – 23:16 तक
करण: बव – 16:26 तक
द्वितीय करण: बालव – 03:26, जनवरी 08 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: मंगलवार
अमान्त महीना: पौष
पूर्णिमान्त महीना: पौष
चन्द्र राशि: मीन – 17:50 तक
सूर्य राशि: धनु
प्रविष्टे/गते: 24