आज का पंचांग : जीवन एक अवसर

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

Uttarakhand

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष षष्ठी, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, कार्तिक |

आज षष्ठी तिथि 12:08 AM तक उपरांत सप्तमी | नक्षत्र पुनर्वसु 06:48 PM तक उपरांत पुष्य | साध्य योग 12:04 PM तक, उसके बाद शुभ योग | करण गर 12:56 PM तक, बाद वणिज 12:08 AM तक, बाद विष्टि | आज राहु काल का समय 08:03 AM – 09:26 AM है | आज 01:03 PM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा |

आज का विचार

Uttarakhand Uttarakhand

इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए यह जरूरी है। सफलता मुझे तब तक नहीं मिल सकती जब तक मेरी सफलता पाने की इच्छा मजबूत है.

आज का भगवद् चिन्तन
जीवन एक अवसर

यह मानव जीवन अनमोल एवं दुर्लभ है। जीवन की दुर्लभता जिस दिन किसी की समझ में आ जायेगी उस दिन कोई भी मनुष्य इसका दुरुपयोग नहीं कर पायेगा। मानव जीवन प्रभु द्वारा प्रदत्त एक अनमोल उपहार है। जीवन में बुराई अवश्य हो सकती है, लेकिन जीवन बुरा कदापि नहीं हो सकता। जीवन एक अवसर है श्रेष्ठ बनने का, श्रेष्ठ करने का एवं श्रेष्ठ को पाने का।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

जीवन वो फूल है जिसमें काँटे तो बहुत हैं, लेकिन सौन्दर्य की भी कोई कमी नहीं है। जीवन को बुरा केवल उन लोगों के द्वारा कहा जाता है जिनकी नजर फूलों की बजाय काँटो पर ही लगी रहती है।जीवन में सब कुछ पाया जा सकता है, लेकिन सब कुछ देने पर भी जीवन को नहीं पाया जा सकता है। जीवन को बुरा कहने की अपेक्षा जीवन की बुराई मिटाने का प्रयास करो, यही विवेकी मनुष्य का लक्षण है।