पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है
पंडित उदय शंकर भट्ट
आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।
कालखंड में मानव-मन आहत और व्यथित दोनों है। कभी ऐसी खबरें जीवन में उतर रही हैं कि पढ़कर-सुनकर चिंता भी होती है। टीवी-मोबाइल जब आए, अपना काम दिखा गए। मानव-मन उनसे भी आहत हुआ, पर हमारे पास तब समझ नहीं थी कि हम संभल जाएं। लेकिन एआई के वक्त हम थोड़ा जागरूक हो जाएं।
पढ़ना-लिखना तो लोगों ने बंद ही कर दिया। लेकिन आज तुलसीदास जी के साहित्य हमारे बच्चे पढ़ें, यह प्रयास करना है- रामचरितमानस। तुलसीदास जी ने रामचरितमानस लिख कर मानव-मन पर बहुत ही सुंदर कार्य किया है।
उन्होंने अनेक प्रसंगों में आदर्श की यथार्थ पर विजय दिलाई। रामचरितमानस की भाषा की सबसे बड़ी ताकत यह है कि लोकोक्तियां और मुहावरे बड़ी आसानी से प्रस्तुत किए गए हैं। कुछ दोहे-चौपाई तो भारतीय मन में ऐसे बस गए, जैसे रगों में रक्त। मनुष्य के मन की जितनी भी भावभूमियां हैं, वह सब रामचरितमानस में एक ही जगह मिल जाती हैं। इस ग्रंथ को पढ़ा जाए। जीवन के हर पक्ष में इससे संदेश लिए जाएं।
भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, श्रावण | आज है रक्षा पंचमी|
आज चतुर्थी तिथि 06:36 AM तक उपरांत पंचमी तिथि 04:23 AM तक उपरांत षष्ठी नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 10:32 AM तक उपरांत रेवती | धृति योग 04:05 PM तक, उसके बाद शूल योग | करण बालव 06:36 AM तक, बाद कौलव 05:31 PM तक, बाद तैतिल 04:24 AM तक, बाद गर | आज राहु काल का समय 12:31 PM – 02:08 PM है | आज चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा |
- विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त
- शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
- पूर्णिमांत – भाद्रपद
- अमांत – श्रावण
तिथि
- कृष्ण पक्ष चतुर्थी – Aug 12 08:41 AM – Aug 13 06:36 AM
- कृष्ण पक्ष पंचमी [ क्षय तिथि ] – Aug 13 06:36 AM – Aug 14 04:23 AM
- कृष्ण पक्ष षष्ठी – Aug 14 04:23 AM – Aug 15 02:07 AM
नक्षत्र
- उत्तरभाद्रपदा – Aug 12 11:52 AM – Aug 13 10:32 AM
- रेवती – Aug 13 10:32 AM – Aug 14 09:05 AM