दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन

दिग्गज शेयर निवेशक और अरबपति व्यवसायी राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। झुनझुनवाला ने 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ली। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहे थे और आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अकासा एयरलाइंस की शुरुआत की थी। झुनझुनवाला के निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है।