टिहरी: रौतु की बेली के निकट कार खाई में गिरी, एक की मौत

नई टिहरी।

Uttarakhand

जौनपुर ब्‍लाक के रौतु की बेली के समीप एक मारुति सेलेरियो कार 400 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह 9.20 बजे देहरादून से उत्‍तरकाशी जा रही एक मारुति सेलेरियो कार अलमस से दो किमी पीछे संगकोटी तोक में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की जेब से प्राप्त आधारकार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त अजय शर्मा पुत्र रामशरण शर्मा ईदगाह प्रकाशनगर देहरादून के रूप में हुई है।