काम की खबर: आधार को दस साल हो गए तो करा लें अपडेट, आधार सेवा केंद्र के अलावा ऑन लाइन भी कर सकते हैं अपडेट

  • uidai पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं जरूरी दस्तावेज
  • फोटो और बायोमैट्रिक के लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी
  • पहचान का प्रमाण (पीओआई) और पते का प्रमाण (पीओए) करना होता है अपडेट
  • देहरादून में जीएम एस रोड और द्वारिका स्टेार पर हैं आधार सेवा केंद्र

प्रदीप बहुगुणा

Uttarakhand

देहरादून। यदि आपके आधार कार्ड को बने 10 साल हो गए हैं तो उसे अपडेट करा लें। यह आप आधार सेवा केंद्र में जाकर या घर बैठे ऑनलाइन भी करा सकते हैं। इसके अलावा फोटो, मोबाइल नंबर और बायोमैट्रिक भी दोबारा अपलोड कराये जा सकते हैं लेकिन इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी है।
आधार भारत में निवासियों के लिए पहचान का एक माध्यम तो बन ही गया है बैंकिंग व आयकर विवरणी समेत सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए भी यह अब जरूरी हो गया है। ऐसे में इसे अपडेट रखना भी जरूरी है। बच्चों में 5 और 7 साल के बीच और 15 से 17 साल के बीच एक बार बायामैट्रिक करना जरूरी है। इसके अलावा उम्र के साथ फोटो भी अपडेट करवानी चाहिए। लेकिन इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी है। यह आप अपने नजदीकी आधर सेवा केंद्र पर जाकर करा सकते हैं।

आधार संख्या धारक, आधार के लिए नामांकन की तारीख से प्रत्येक 10 वर्ष पूरे होने पर, आधार में अपने सहायक दस्तावेजों को कम से कम एक बार, पहचान का प्रमाण (पीओआई) और पते का प्रमाण (पीओए) दस्तावेज अपडेट कर लें जिससे आधार डेटाबेस में उनकी जानकारी सटीक रहे।

Uttarakhand Uttarakhand

आधर सेवा केंद्र देहरादून के प्रबंधक रतन सिंह कंडारी के अनुसार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) निवासियों को उनके जनसांख्यिकीय विवरण को फिर से सत्यापित करने के लिए पीओआई (पहचान का प्रमाण) और पीओए (पते का प्रमाण) दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। खासकर यदि आधार 10 साल पहले जारी किया गया था और कभी भी अपडेट नहीं किया गया। यह बेहतर जीवनयापन, बेहतर सेवा वितरण और बढ़ी हुई प्रमाणीकरण सफलता दर में मदद करेगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

उन्होंने बताया कि यूआईडीएआई देहरादून शहर में दो बड़े आधार केंद्र भी चला रहा है, जहां सभी स्थानीय निवासी दस्तावेज अपलोड करने के लिए आ सकते हैं। इनमें एक एडी टॉवर, 261, रोहन नेक्सा शोरूम के सामने इंद्रौरम, जीएमएस रोड और दूसरा आधार सेवा केंद्र, कैलाश टॉवर, पहली मंजिल, द्वारका स्टोर चौक के पास न्यू रोड, डालनवाला, देहरादून में है। रतन सिंह कंडारी का मोबइल नंबर 9599443529 है। आधार दस्तावेजों की सूची यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/images/commdoc/02 01 2022 आधार दस्तावेजों की सूची.पीडीएफ पर उपलब्ध है।