बड़ी खबर: नकल माफिया हाकम के साम्राज्य पर कल चलेगा धामी का बुलडोजर, पुलिस तैयारी में जुटी, मोरी के सांकरी पहुंचा बुलडोजर

देहरादून

UKSSSC पेपर लीक मामले में आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर चलने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूके एसएससी पेपर लीक मामले में प्रमुख आरोपी हाकम सिंह के रिजॉर्ट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासा हुआ है कि उत्तरकाशी के सांकरी में बनाया गया रिजॉर्ट कई फ़ीसदी सरकारी व वन विभाग की भूमि को कब्जा करके बनाया गया है।

नकल माफिया हाकम के साम्राज्य पर सीएम धामी सरकार का बुलडोजर कल चलेगा। इसके लिए पुलिस तैयारी में जुटी है।