श्रीनगर पहुंचा अंकिता का शव: अंकिता के पिता बोले- बेटी के हत्यारों को मिले फांसी की सजा

ऋषिकेश

Uttarakhand

ऋषिकेश एम्स में अंकिता भंडारी का पोस्टमार्टम हो गया है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने अंकिता का पोस्टमार्टम किया। अंकिता का शव देर शाम ऋषिकेश से श्रीनगर पहुंच गया है। यहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। अलकनंदा किनारे अंकिता का कल अंतिम संस्कार होगा।

एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम के बाद अंकिता भंडारी के पार्थिव शरीर को श्रीनगर गढ़वाल उनके पैतृक घाट के लिए रवाना किया गया। एंबुलेंस के भीतर बैठे अंशिका भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने समस्त जनता से आग्रह किया कि वह हमारा सहयोग करें।

अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने अपनी बेटी की हत्या से बिल्कुल टूट गए हैं। अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि वह सरकार से यह मांग करेंगे कि मजबूत पैरवी करते हुए उनकी बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाई जाए।

उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या में शामिल जितने भी लोग उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मेरी तो मांग यह है कि उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने इन सभी हत्यारोपियों की संपत्ति को जब्त कर उस पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की है।

Uttarakhand Uttarakhand

दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए एसआइटी का गठन

इससे पहले शनिवार की सुबह अपनी पोस्‍ट में मुख्‍यमंत्री ने लिखा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पीरेणुका देवी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए गए हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand