सीडीओ ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के चंबा एवं बादशाहीथौल प्रशिक्षण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

नई टिहरी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल नमामी बंसल ने आज दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत स्थान चंबा एवं बादशाहीथौल में संचालित 3 प्रशिक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा छात्रों की उपस्थिति पंजिका एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। छात्रों की उपस्थिति, लॉजिस्टिक एवं अन्य सुविधाएं संतोषजनक न पाये जाने पर उन्होंने संबंधित केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही अभ्यर्थियों के प्लेसमेंट एवं प्रभावी प्रशिक्षण पर अधिक से अधिक जोर देने को भी कहा गया।

Uttarakhand Uttarakhand