सीएम धामी ने ली राज्य सम्पत्ति विभाग की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून

Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में राज्य सम्पत्ति विभाग की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उन्हें सुनियोजित तरीके से गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में किया जाए, ताकि कम खर्चे में अधिक आउटपुट मिल सके।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने राज्य सम्पति विभाग के प्रस्तुतीकरण पर नाराज़गी जताते हुए निर्देश दिये कि प्रस्तुतीकरण सूक्ष्म व स्पष्ट हो। निर्माण कार्यों कि गुणवत्ता खराब होने पर संबधितों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने एकीकृत पैटर्न पर कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के समय प्रदेश को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी विभागों को काम में तेजी के साथ ही आपसी समन्वय से कार्य करना होगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम्, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव प्रताप शाह एवं राज्य संपति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।