उत्तराखंड में गौमाता को “राज्यमाता” घोषित करने की मांग तेज

देहरादून :

Uttarakhand

गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने की मांग विगत कई वर्षों से पूरे भारतवर्ष में उठती रही है और आज यह विषय देशव्यापी जनभावना का रूप ले चुका है। भारत के विभिन्न वर्गों, संत समाज तथा सामाजिक संगठनों में इस विषय पर व्यापक सहमति दिखाई दे रही है।

भारतीय गौक्रांति मंच द्वारा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं। गौ-गंगाकृपाकांक्षीगोपालमणि महाराज के मार्गदर्शन में देशभर के विभिन्न जिलों में गौकथाओं का आयोजन, जनजागरण अभियान तथा दिल्ली के रामलीला मैदान में अनेक विशाल रैलियों के माध्यम से इस विषय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी रूप से उठाया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश की विधानसभाओं द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित किए जा चुके हैं। किन्तु यह विषय केंद्रीय सूची में न होकर राज्य सूची के अंतर्गत होने के कारण, राज्य स्तर पर “राज्यमाता” घोषित करने की दिशा में पहल आवश्यक हो गई है।

Uttarakhand Uttarakhand

इसी क्रम में उत्तराखंड विधानसभा में धनौल्टी क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह पंवार द्वारा नियम-87 के तहत “गौमाता को राज्यमाता घोषित करने” का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। इसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया गया है, तथा इस आशय से अभिप्रेरित किया गया है किकृ
“सदन का सुनिश्चित मत है कि राज्य में गौमाता को राज्यमाता का दर्जा दिया जाए।”
साथ ही, आगामी सत्र में इस विषय पर चर्चा हेतु समय निर्धारित किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण पहल के संदर्भ में जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाले विधायक प्रीतम सिंह पंवार जी के प्रति धन्यवाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त करने हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है।
जिसका उद्देश्य राज्य सरकार से आग्रह करना है कि आगामी विधानसभा सत्र में इस विषय पर गंभीरता से विचार-विमर्श करते हुए उत्तराखंड में गौमाता को “राज्यमाता” घोषित करने का ऐतिहासिक एवं संवैधानिक निर्णय लिया जाए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

प्रेस वर्ता में भारतीय गौक्रांति मंच के श्री बलवीर सिंह पंवार संरक्षक, शूरवीर सिंह मटूडा गौ-सांसद बिजनौर, यशवंत सिंह रावत प्रदेश महासचिव एवं गौ-सांसद पौडी, अनुसूया प्रसाद उनियाल टिहरी, आनंद सिंह रावत जिला अध्यक्ष, तेजराम नौटियाल जिला सचिव, सूरतराम डंगवाल, जयेश्वरी रावत, कौशल्या बेलवाल, घनश्याम नेगी, भूवनेश्वरी नेगी आदि उपस्थित रहें।
धन्यवाद।